Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 15 अप्रैल 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

शक संवत् (राष्ट्रीय कैलेंडर)1944 – चैत्र, शुक्ल, चतुर्दशी, सौर वैशाख मास प्रविष्टे 02
विक्रम संवत2078 – चैत्र, शुक्ल, चतुर्दशी
हिजरीरमजान 13, हिजरी 1443
अंग्रेजी तारीख15 अप्रैल, सन् 2022 ई०

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्रीशिव दमनोत्सव, गुड फ्राईडे (क्रिश्चियन)।
सूर्योदय का समय 15 अप्रैल 2022 : सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर सूर्यास्त का समय 15 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 46 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक।
आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक लाभ इसके बाद 10 बजकर 44 मिनट तक अमृत चौघड़िया रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2022 :
राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
आज काल चौघड़िया सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक।
इसके बाद 1 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक क्रमशः रोग और उद्वेग चौघड़िया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!