Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

शक संवत् (राष्ट्रीय कैलेंडर)1944 – चैत्र, शुक्ल, पूर्णिमा, सौर वैशाख मास प्रविष्टे 03
विक्रम संवत2078 – चैत्र, शुक्ल, पूर्णिमा
हिजरीरमजान 14, हिजरी 1443
अंग्रेजी तारीख16 अप्रैल, सन् 2022 ई०

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।

हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : चैत्र पूर्णिमा, श्री हनुमान जयंती

सूर्योदय का समय 16 अप्रैल 2022 : सुबह 5 बजकर 55 मिनट सूर्यास्त का समय 16 अप्रैल 2022 : शाम 6 बजकर 56 मिनट

आज का शुभ मुहूर्त 16 अप्रैल 2022 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक।
रवि योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट तक।
अमृत काल मध्‍यरात्रि के बाद 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 अप्रैल 2022 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट यमगंड रहेगा।
दुमुहूर्त सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।
भद्रा सुबह 5 बजकर 55 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 28 मिनट तक।

आज के उपाय : आज शनिवार है। गर्मी का मौसम है, छाता दान करना सबसे शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!