Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 25 मार्च 2023, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

राष्ट्रीय मिति चैत्र 04, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 12। रमजान 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 मार्च सन 2023 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि सायं 04 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ।

विष्टि करण सायं 04 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बालव करण सायं 07 बजकर 25 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा, दमनक चतुर्थी।

सूर्योदय का समय 25 मार्च 2023: सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 25 मार्च 2023: शाम 6 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 25 मार्च 2023:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 6 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 मार्च 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शाम को 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!