Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 09 अप्रैल 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

शक संवत् (राष्ट्रीय कैलेंडर)1944 – चैत्र शुक्ल, अष्टमी, सौर चैत्र मास प्रविष्टे 27
विक्रम संवत2078 – चैत्र शुक्ल, अष्टमी
हिजरीरमजान 07, हिजरी 1443
अंग्रेजी तारीख09 अप्रैल, सन् 2022 ई०

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

अतिगण्ड योग पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार : श्रीदुर्गाष्टमी व्रत 2022।

सूर्योदय का समय 09 अप्रैल 2022: सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर सूर्यास्त का समय 09 अप्रैल 2022: शाम 06 बजकर 43 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 31 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल मध्‍य रात्रि के बाद रात को 01 बजकर 50 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक। रवि योग आधी रात के बाद 04 बजकर 31 मिनट से सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2022 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 44 मिनट तक। भद्रा सुबह 06 बजकर 02 मिनट से रात के 12 बजकर 17 मिनट तक। आज का उपाय : दुर्गा सप्तशती के पांचवें छठे, सातवें और आठवें अध्याय का पाठ करें, कन्याओं को उपहार दें और मीठा खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!