सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
🌹 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। दोपहर बाद मन काल्पनिक दुनिया में खोया रहेगा। सेहत नरम-गरम रहेगी। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे जाएंगे। लापरवाह और आलसी स्वभाव के चलते ये झंझट लग सकते हैं, लेकिन कुछ समय बीतने पर इनमे ही मग्न हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक ही रुचि लेंगे, इसके बाद का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आज आप एक बार लिए निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे हानि ही क्यों न हो। घर में मांगलिक आयोजन होंगे, वातावरण आत्मबल देने वाला रहेगा। दिन का कुछ समय पूर्व में किए कार्यों की समीक्षा में बीतेगा जिससे संतोष की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्य अपनी अनदेखी से उदास रहेंगे।
🌹 वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगों के अपशब्द सुनेंगे, फिर भी व्यवहार में बदलाव नहीं आने से मामला हाथापाई तक पहुंच सकता है। आज सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नहीं बनेंगी, घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे, फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है, फिर भी आपके व्यवहार से कुछ न कुछ कमी अवश्य आएगी।
🌹 मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभ रहेगा। आज स्वस्थ रात्रि के समय प्रतिकूल रहेगा, लेकिन सेहत के लिए लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी। अपने मतलब के काम के लिए ना नहीं कहेंगे, बेकार के कामों में रुचि नहीं लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे, परंतु जोड़-तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा, बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे, मन हल्का रहेगा। परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे।
🌹 कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी, अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी, लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयों को लेकर बहस होने की संभावना है, विवेक से काम लें, अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। बेमन से कार्य करने पर विलंब होगा, काम में सफाई भी नहीं रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे, इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अड़ेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🌹 सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन शुभ संयोग बन रहे हैं। प्रातः काल में कुछ समय के लिए धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी, लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा, प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे, वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी, फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नहीं होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी, लेकिन आज पूरा समय नहीं दे पाएंगे।
🌹 कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा। जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते हैं, लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलाएं आज कही सुनी बातों पर घर में कलह करेंगी, बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आएं, अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी। संध्या के बाद स्थिति में सुधार होने लगेगा।
🌹 तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे हैं। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी, फिर भी आपके लाभ को कोई नहीं रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी, फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है। भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे, निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिए वैचारिक मतभेद होंगे।
🌹 वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थिति वाला रहेगा। पूर्व में सोची योजनाएं सिरे चढ़ने से आय के नए मार्ग विकसित होंगे, लेकिन आज आप जो भी योजना बनाएंगे, उसके शीघ्र फलित होने में संदेह रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। काम-धंधा लगभग ठीक ही चलेगा, लेकिन ज्यादा पाने की चाह के कारण कुछ ना कुछ अभाव अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, दान-पुण्य भी करेंगे, लेकिन इनके पीछे दिखावे की भावना भी रहेगी। मान-सम्मान मिलने से अहम बढ़ेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों की मांग पूरी करने पर धन का व्यय होगा।
🌹 धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी। अपने कार्य छोड़ अन्य की सहायता करने में तत्पर रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे, किसी से ज्यादा हमदर्दी भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरी वाले लोगों से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है। सतर्क रहें, अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा, धन लाभ मेहनत के ऊपर निर्भर करेगा। आलस्य से बचें। घर का वातावरण वैसे तो शांत रहेगा, लेकिन बीच में आपसी तालमेल की कमी के चलते उग्र हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🌹 मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने से मन में नकारात्मक भाव आएंगे, लेकिन आध्यात्म से जुड़ने का लाभ भी किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। चाहकर भी अपनी योजनाओं को आगे नहीं बढ़ा सकेंगे। धन संबंधित उलझने हर कार्य में बाधा डालेंगी, फिर भी परिश्रम से पीछे न हटें, अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ले जा सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का उद्दंड व्यवहार क्रोध दिलाएगा। धैर्य से काम लें, वरना अकेले ही काम करना पड़ेगा। गृहस्थ का वातावरण मंगलमय रहेगा। आपस में थोड़ी बहुत टोका-टाकी होगी, फिर भी एकता बनी रहेगी। थकान ज्यादा अनुभव होगी।
🌹 कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन संध्या के बाद से आपको आशा के विपरीत फल मिलने लगेगा, सेहत भी साथ नहीं देगी। आवश्यक कार्य इससे पहले ही पूर्ण करने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग एवं नौकरी वाले लोग नया कार्य आरम्भ कर सकते हैं, लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। सामाजिक क्षेत्र अथवा अन्य दिनचर्या में आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी। घरेलू खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ेगा। मित्र परिचित मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे, भावुकता से बचें। परिजनों का सहयोग मिलता