Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया जिला के रानीगंज हांसा नेहरू चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Jul 31, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, अररिया।

रानीगंज अररिया मार्ग हांसा नेहरू चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी। मृतका बच्ची बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 निवासी मनोज ऋषिदेव की की बेटी मधु कुमारी(04 वर्ष) थी। घटना को लेकर मृतिका बच्ची के पिता ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले इसी जगह पर मेरे ससुर बिलट ऋषिदेव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। आज मेरे ससुर का संपीड़न कार्य था। उसी में हमलोग हांसा आये थे। शाम के समय में हम सभी संपीड़न में लगे थे। इसी दौरान मधु शौच करने के लिए सड़क पार कर रही थी कि अचानक अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग गया। ठोकर लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पहले रानीगंज- अररिया मार्ग नेहरू चौक के सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इसके बाद धीरे धीरे लोग जुटने लगे। लोगों ने सड़क पर टायर व लकड़ी आदि जलाकर जमकर हो हंगामा शुरू कर दिया। काफी हो हंगामे के बाद बीडीओ अरविद कुमार, सीओ मनोज कुमार वर्णवाल एवं रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका बच्ची के परिजनों व लोगों को समझाने बुझाया गया।काफी समझाने के बाद लोगो ने जाम हटाया और आवागमन शुरू हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!