Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम इनायत खान ने कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, प्रखंडों के दौरा के दरम्यान लंबित योजनाओं को ससमय पुर्ण करने का दिया निर्देश।

सारस न्यूज़ टीम, अररिया।

अररिया जिला पदाधिकारी इनायत खान द्वारा स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण नियमित रूप से संचालन को लेकर तथा जिला अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर लगातार स्थल का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी द्वारा शनिवार को अररिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला का निरीक्षण किया। विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक को वर्ग में रोशनी की व्यवस्था एवं मीनू के अनुसार भोजन का संचालन तथा विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने एवं पठन-पाठन गुणवत्ता पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। प्रखंड रानीगंज एवं भरगामा प्रखंड के निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया की जो योजना लंबित है। उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सरकारी भवनों का म्यूटेशन हर हालत में कराना सुनिश्चित करें। इस बैठक में संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!