Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल, करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 4 अरब।

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के तहत अररिया जिले में घोषित विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न योजनाओं के मद में राशि का आवंटन कर दिया गया है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।

महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं और बजट आवंटन:

🔹 राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल सुदृढ़ीकरण:
👉 ₹4,01,78,00,000 (चार अरब एक करोड़ अठहत्तर लाख) की मंजूरी से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त किया जाएगा।

🔹 सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण:
👉 सैफगंज-सुकैला मोड़-भरगामा पथ (26.666 किमी) पर ₹92.82 करोड़ का खर्च प्रस्तावित, जिससे यातायात सुगम होगा।
👉 अररिया-कुर्सीकांट-कुआड़ी-सिकटी पथ (34.509 किमी) के लिए ₹152.07 करोड़ का आवंटन।

🔹 रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी) का निर्माण:
👉 कटिहार-जोगबनी रेलखंड के L.C No- KJ-65 पर आर.ओ.बी. निर्माण हेतु ₹115.64 करोड़ की मंजूरी, जिससे यातायात सुचारू होगा।

🔹 पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:
👉 बाबा सुन्दरनाथ धाम का पर्यटन विकास हेतु ₹14.10 करोड़ की स्वीकृति।

🔹 संस्कृति और कला को बढ़ावा:
👉 620 व्यक्तियों की क्षमता वाला अटल कला भवन निर्माण के लिए ₹19.73 करोड़ का आवंटन।

🔹 प्रशासनिक ढांचे को मजबूती:
👉 अररिया, कुर्साकांटा, नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगामा, रानीगंज और सिकटी प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन के लिए ₹116.34 करोड़ की मंजूरी।

इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से अररिया जिले में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और पर्यटन क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!