Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कृषि वानिकी अन्य प्रजाति योजना वर्ष 2020-21 के लाभुक किसानों के बीच चेक का वितरण।

सारस न्यूज़, अररिया।

किसानों के बीच चेक का वितरण करती वन पदाधिकारी मेघा यादव।

अररिया वन प्रमंडल की वन प्रमंडल पदाधिकारी मेघा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि वानिकी अन्य प्रजाति योजना वर्ष 2020-21 में वितरित पौधों की उत्तरजीविता के आधार पर लाभुक किसानों को चेक देकर सम्मानित किया गया।

अररिया वन प्रमंडल अंतर्गत वर्ष 2020-21 में कुल 196 किसानों द्वारा 47,995 पौधों का पौधारोपण किया गया था। वितरित पौधों की उत्तरजीविता के आधार पर लाभुक किसानों को वन प्रमंडल पदाधिकारी मेघा यादव द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी राधेश्याम राय, दिनेश प्रसाद यादव, वनपाल, वनरक्षी सहित सभी लाभुक किसान उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!