• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, भाजपा विधायक के पुत्र सहित 7 मेडिकल छात्रों की मौत

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेलसुरा के पास पुल से एक कार के नीचे गिरने से जानलेवा हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर के अनुसार हादसा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कार सवार सावंगी मेडिकल कॉलेज के छात्र देवली से वर्धा जा रहे थे। सेलसुरा गांव के पास एक पुल से उनकी कार नीचे जा गिरी। कार में सवार सभी की मौत हो गई, वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई।
बताया जा रहा है कि छात्र ​बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गए थे। मृतक 7 मेडिकल के छात्र थे। फाइनल ईयर के दो छात्र थे, वहीं 2 ​मीडियम ईयर के छात्र थे। अभुदय मेघे ने बताया कि कार चला रहे छात्र का नाम नीरज सिंह था। इस कार दुर्घटना में किसी की जान नहीं बची। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन पुल से नीचे गिर गया। मृतकों में एमबीबीएस के कुछ छात्र और तिरोरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजय रहांगडाले का बेटा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *