सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार की अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच चुकी है। अभी भी 15 लोगों की हालत गम्भीर है, और उनलोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो घायलों का हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
दुमका रेंज के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि पाकुड़ में बस और टैंकर के बीच भिड़ंत हो गई। इसके कारण हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। हादसे में घायल 15 लोगों का पाकुड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 घायल लोगों को बाहर रेफर किया है।
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां यात्री बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में टक्कर हो गई। दुघर्टना की वजह कोहरा बताई जा रही है। टक्कर होते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। जोर से आवाज आई। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गये। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।