Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्वी सिक्किम में हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी।

Apr 4, 2023 #पर्यटक

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पूर्वी सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं बचाव अभियान भी जारी है। शाम 4 बजे तक गहरी घाटी से 6 पर्यटकों सहित 23 पर्यटकों को बचाया गया और भारतीय सेना की नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया गया।

अब तक सात की मौत की खबर है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया। सिक्किम के नाथुला जेएनएम रोड पर भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें 20-30 पर्यटकों सहित लगभग 5-6 वाहनों के बर्फ में दबे होने की आशंका है। त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ परियोजना स्वास्तिक की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!