सारस न्यूज, वेब डेस्क।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायेद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वे एक महान राजनीतिज्ञ एवं दूरदर्शी नेता थे जिनके मार्गदर्शन में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध समृद्ध हुए।
एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“मैं महामहिम शेख खलीफा बिन जायेद के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। वे एक महान राजनीतिज्ञ एवं दूरदर्शी नेता थे जिनके मार्गदर्शन में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध समृद्ध हुए। भारत के लोगों की हार्दिक संवेदनाएं संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”