Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा मना रहा है अपना 42वां स्‍थापना दिवस, प्रभात फेरी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

Apr 6, 2022 #BJP

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रदेश मुख्‍यालय से प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इसका आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आयकर गोलंबर तक किया गया। प्रभातफेरी में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि इसके बाद 09:55 बजे पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में संजय जायसवाल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने सुना।

प्रभातफेरी में शामिल प्रदेश अध्‍यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने नई टोपी पहन रखी थी। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया। परिवारवादी दल लोकतंत्र की बड़ी दुश्मन हैं। उन्‍होंने कहा कि इस बार का बीजेपी स्‍थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी है। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं। इस अवसर पर डा. जायसवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का श्रम और विश्‍वास और अटल जी कथन आज चरितार्थ हो रहा है। भाजपा आज विश्‍व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!