• Mon. Dec 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तानी अदालत ने सुनाई 31 साल की सजा

राजीव कुमार, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।

पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के दो मामलों में सजा सुनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड सह लश्कर-ए-तैयबा की सारी संपत्ति जप्त करने का भी आदेश जारी किया है। और उन पर 3 लाख 40 हजार पाकिस्तानी रुपया का जुर्माना भी लगाया गया है। जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। वहीं अमेरिका ने उसके सिर पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा हुआ है। हाफिज सईद मुंबई में साल 2008 के आतंकी हमले में वांछित है, जिसमें 161 लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ऐसे ही पांच अन्य मामलों में सईद को 36 साल जेल की सजा सुना चुकी है। यानि 68 साल कैद की कुल सजा एक साथ चलेगी। एक वकील ने बताया कि सईद को ज्यादा साल जेल में नहीं बिताना पड़ेगा क्योंकि उसकी सजा साथ-साथ चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *