सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार राज्य आरबीआई में मुद्रा प्रबंधन पर स्थायी समिति की 26वीं बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में करेंसी चेस्ट परिचालनों की देखरेख करने वाले सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के नियंत्रक प्रमुखों ने भाग लिया। पुराने गंदे नोटों को प्रचलन से हटाया जाएगा। बैठक में मुद्रा प्रबंधन प्रणाली के हितधारकों द्वारा सामना किये जाने वाले विभिन्न मुद्दे और चुनौतियों पर बात हुई हैं। बैठक में राज्य में पर्याप्त मात्रा में नये नोटों की उपलब्धा पर जोर दिया गया हैं।
इसके साथ गंदे नोटों को प्रचलन से हटाने का आदेश भी हुआ। राज्य में सिक्का वितरण पर भी जोर देने की बात हुई हैं। ये गणमान्य रहें मौजूद। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक संजीव दयाल ने की और मुद्रा प्रबंधन विभाग केंद्रीय कार्यालय मुंबई के महाप्रबंधक जीजे राजू ने भाग लिया। बैठक का संचालन महाप्रबंधक प्रभात कुमार और उप महाप्रबंधक प्रवीण रंजन ने किया।