शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, पटना।
बिहार:-राज्य के नगर निगमों में नगर अध्यक्ष और उप नगर अध्यक्ष का चुनाव अब सीधे जनता करेंगे।अब तक वार्ड पार्षदों के जरिए नगर अध्यक्ष और डिप्टी अध्यक्ष का चुनाव होता रहा है।लेकिन राज्य सरकार इसमें बदलाव करने जा रही है। बिहार सरकार के तरफ से बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।बहुत जल्द ही इसे कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने की संभावना है।कैबिनेट बैठक में मुहर लगने के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।इसके लागू होने के बाद नगर अध्यक्ष सह डिप्टी अध्यक्ष के चुनाव में मैनेजमेंट का जो खेल होता है उस पर खत्म हो जाएगी।और जनता अपने नगर अध्यक्ष और उप नगर अध्यक्ष को सीधे चुनकर कुर्सी में बैठेंगे।
आपको बता दें कि कई राज्यों में नगर अध्यक्ष सह उप नगर अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे करती है। लेकिन बिहार में यह व्यवस्था लागू नहीं है।यहां चुने गए वार्ड पार्षद ही नगर अध्यक्ष और डिप्टी अध्यक्ष का चुनाव करते हैं जिसे लेकर समय-समय पर नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इसी कारण विकास कार्य पर भी बाधा उत्पन्न होती है। नगर अध्यक्ष एवं उप नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर ऐसे चेहरे चुने जाते हैं। जिन्हें पूरे नगर निगम क्षेत्र जनता पहचानते तक नहीं है।लेकिन अब नगर विकास एवं आवास विभाग के सूत्रों के मुताबिक के प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।और विधि विभाग ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। बताते चलें कि इसी साल अप्रैल-मई में नगर निगम के चुनाव होने की संभावना है।नई नियम इससे पहले लागू हो सकती है।बस अब सिर्फ कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने की इंतजार है।और राज्य सरकार की फैसला का बेसब्री से सबको इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार जिस फैसले की तरफ आगे बढ़ने की तैयारी में है, उसके लागू होने के बाद ना केवल पटना नगर निगम के अध्यक्ष और उप अध्यक्ष में बल्कि अन्य नगर निगम के अध्यक्ष और उप अध्यक्ष को जनता सीधे चुन पाएंगी।