Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी 24 जून से शुरू होगी बिहार विधानमंडल की मानसून सत्र।

सारस न्यूज टीम, पटना।

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की तारीख का एलान सरकार ने कर दिया है। यह सत्र बेहद संक्ष‍िप्‍त लेकिन कई मायनों में खास होगा। इस सत्र में बिहार के राजनीतिक माहौल की बदली तस्‍वीर नजर आने की उम्‍मीद है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत 24 जून से होने जा रही है। यह सत्र बेहद संक्षिप्‍त होगा जो 30 जून तक चलेगा। एक हफ्ते तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र की अवधि बहुत छोटी है, लेकिन इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण काम होंगे। सबसे दिलचस्‍प बात यह है कि सत्र में राजनीतिक हालात काफी हद तक बदले नजर आएंगे। इनमें कुछ-कुछ नौ साल पहले की झलक देखने को मिल सकती है। ऐसा क्‍यों, यह हम इसी खबर में विस्‍तार से बताएंगे।

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद की बैठकें होंगी। 24 जून को शुक्रवार है। पहले दिन ही चालू वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश होगा। अगले दो दिन शनिवार एवं रविवार होने के चलते बैठक नहीं होगी। फिर 27 से 30 जून तक सदन चलेगा। इस दौरान सदन में कई विधेयक पेश होंगे। कई वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे और गैर सरकारी संकल्प भी लिए जाएंगे। छोटे सत्र के बावजूद दोनों पक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आमने-सामने नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!