• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र से एक महिला का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

कटिहार बरारी थाना क्षेत्र के सिंधिया चाप धार रौनिया के पास एक 46 वर्षीय महिला की शव बरारी पुलिस ने सूचना के आधार पर बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान चानो देवी (46 वर्ष), पति तेतर ऋषि जो छोटी भैसदीरा का निवासी हैं। मृतक चानो देवी के पुत्र रवि ऋषि ने बरारी पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की उसकी माँ मृतक चानो देवी जो दीपावली के दिन सुबह करीब 10 बजे घर से खाना खाकर मखाना चुनने के लिए तसला लेकर रौनियां पंचायत के सिंधिया चाप धार के पास गयी थी। और वह घर वापस नही लौटी तो काफी खोज बीन की फिर भी पता नही चला। बरारी थाना के SI सुरेश सिंह ने बताया की किसी ग्रामीणों के द्वारा गुरूवार को सुचना मिली की किसी महिला का शव पड़ा हुआ है, तो उसी सुचना के आधार पर घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है कि हत्या किन कारणों से हुई है।
हत्या का पता अभी तक नही चल पाया है। इस खबर को सुनते ही गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *