सारस न्यूज टीम, भागलपुर
बिहार में शुक्रवार को प्री मानसून ने दस्तक दी। मौसम खुशनुमा हुआ तो वहीं ईद रात सोमवार को तेज बारिश ने चार चांद लगा दिए। मंगलवार की सुबह हल्की धूप के साथ हुई। इधर, रोजेदार सेहरी के बाद सीधे ईदगाह पहुंचे। बिहपुर के ईदगाह मैदान में रौनक-ए-बहारा देखने को मिली। यहां मेला सजाया गया है। बच्चों की धमाचौकड़ी से ईदगाह परिसर गुलजार दिखाई दिया। इधर, नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह की इबादत और पाक माह के लिए एक दूसरे को बधाई दी।

भागलपुर : बिहार में शुक्रवार को प्री मानसून ने दस्तक दी। मौसम खुशनुमा हुआ तो वहीं ईद रात सोमवार को तेज बारिश ने चार चांद लगा दिए। मंगलवार की सुबह हल्की धूप के साथ हुई। इधर, रोजेदार सेहरी के बाद सीधे ईदगाह पहुंचे। बिहपुर के ईदगाह मैदान में रौनक-ए-बहारा देखने को मिली। यहां मेला सजाया गया है। बच्चों की धमाचौकड़ी से ईदगाह परिसर गुलजार दिखाई दिया। इधर, नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह की इबादत और पाक माह के लिए एक दूसरे को बधाई दी।
बात करें बिहपुर प्रखंड के ईदगाह/करबला मैदान में सुबह नौ बजे व मिलकी रजा-जामा मस्जिद में सवा आठ बजे ईद की नमाज होगी। मस्जिद में नमाज ईमाम मौलाना शमशीर आलम ईरफानी के अगुवाई में होगी। वहीं मिलकी जानकारी के अनुसार हनफिया अशरफी मस्जिद मिलकी में आठ बजे एवं अंसारी टोला, ईदगाह मिलकी में साढ़े आठ बजे जबकि पठानटोला, बभनगामा मस्जिद में सुबह पौने आठ बजे ईद की नमाज होगी।
भागलपुर: ईदगाह व मस्जिदों में नमाज का समय
- हुसैनाबाद : 9.00 बजे
- शाहजंगी ईदगाह : 10.30 बजे
- खानकाह शाहबाजिया : 10.45 बजे
- शाह मार्केंट शाही मस्जिद : 8.30 बजे
- हबीबपुर : 8.30 बजे
- कर्णगढ़ ईदगाह : 7.30 बजे
- चंपानगर मस्जिद : 8.00 बजे
- तातारपुर मस्जिद : 8.30 बजे
- बरहपुरा ईदगाह : 9.00 बजे
- भीखनपुर की मस्जिदों में : 8.00 बजे
- जगतपुर : 8.30 बजे
- जब्बारचक : 9:00 बजे
- गौसिया मस्जिद हुसैनपुर: 8.30 बजे
- कबीरपुर मस्जिद : 8.00 बजे
देर रात तक बाजार में रही गहमागमी
ईद को लेकर देर शाम तक शहर के मुख्य बाजारों में रौनक देखने को मिली। ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी जोरशोर से हुई। बड़े हों या बच्चे हर किसी के चेहरे पर त्योहार की खुशी नजर आ रही है। युवाओं में पर्व को लेकर उत्साह है। उन्होंने नए कपड़ों की खरीदारी की वहीं युवतियां भी दिनभर हाथों में मेहंदी लगाने और नए कपड़े खरीदने में व्यस्त नजर आई। नमाज पढऩे के लिए युवा टोपियां, अरबी रुमाल भी खरीदते हुए नजर आए। ईद के दिन टोपियां, अरबी रुमाल और इत्र की अधिक मांग होती है। ईद को ले अस्थायी दुकानें भी सजी थी। ईद को लेकर सेवई, टोपी, नान, एवं नमकीन की अस्थायी दुकानें खुली है। सेवई दुकानदार परवेज ने बताया कि इस बार कोलकाता व लखनऊ का भूना सेवई, भागलपुर के लच्छा सेवई, शुद्ध घी का सेवई साथ ब्रांडेड सेवई की खूब बिकी हुई।
रेडीमेड कपड़े व कास्मेटिक की दुकान भी गुलजार
ईद को लेकर रेडीमेड कपड़े व कास्मेटिक की दुकानों पर युवतियों व महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। युवतियों में टाप सूट, पेपर सिल्क सूट, मुल्तानी सूट की ज्यादा मांग रही। बच्चों के लिए फ्राक सूट,शेरवानी, बाबा सूट, बैलून पैंट व टी शर्ट की बिक्री खूब हुई। ब्यूटी पार्लर में फेशियल को काफी भीड़ थी। मेंहदी व काजल भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की।