Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला विधिज्ञ संघ के 21 पदों के लिए मतदान शुरू

Great Buddha Statue near Mahabodhi Temple in Bodh Gaia, Bihar state of India

saaras news Team

भागलपुर के जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) की नई कार्यकारिणी सत्र 2022-24 के लिए मतदान शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। सुबह में मतदान की गति काफी धीमी रही। अब तक मात्र 10 फीसदी ही मतदान हुआ है। निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि 21 पदों के लिए 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 2593 वकील वोट डालेंगे। चुनाव के लिए जिला विधिज्ञ संघ परिसर में 9 बूथ बनाया गया है। इनमें 8 बूथ सामान्य और 1 बूथ वैसे वोटर के लिए बनाया गया है,जिनके नाम में गड़बड़ी थी या सूची में विलंब से नाम जुड़ा है। मतदान को लेकर सुबह से ही वकीलों में उत्साह देखा गया। शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। रविवार को जिला विधिज्ञ संघ में मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!