सारस न्यूज़ टीम, नालंदा।
बिहार के नालंदा में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। घटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपने बॉयफ्रेंड के साथ छठ पर्व का प्रसादी खाने निकली युवती के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की का वीडियो भी बनाया । घटना थरथरी थाना इलाके के एक गांव की है। घटना के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को जो चार दरिंदों ने अंजाम दिया। वहां चंडी डीह गांव चंडी-सरमेरा स्टेट हाईवे 78 के किनारे यह घटना को आज़म दिया गया। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पीड़िता को खेत से अस्त-व्यस्त हालत में बरामद किया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता को उसका बॉयफ्रेंड अपने साथ बाइक पर चंडी ले गया था। चंडी डीह गांव के पास दोनों स्टेट हाईवे के किनारे बैठे कर बातचीत कर रहे थे इसी दरमियान चार दरिंदे वहां पहुंच गए और गलत हरकत करने लगे। जब बॉयफ्रेंड और पीड़िता ने विरोध किया तो इन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की मां ने थाने में इस मामले को लेकर FIR(फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट) दर्ज कराई है। जिसमें 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता की मां कह रही है कि उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड बहला फुसला कर पीड़िता को अपने साथ ले गया और फिर बाकी लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।