सारस न्यूज़ टीम, किशनगंज।
आज जिले में 101626 श्रमिक मनरेगा योजना में कार्य कर रहे हैं, जो राज्य में गया जिले के पश्चात सर्वाधिक है। जिले में मनरेगा से अमृत सरोवर, वृक्षारोपण, खेल मैदान का विकास इत्यादि योजनाएं चलाई जा रही हैं।
जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व एवम उप विकास आयुक्त महोदय के कुशल मार्गदर्शन में जिला इस वर्ष मनरेगा में लगातार अव्वल रहा है।