Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बांका में युवक की निर्मम हत्या, पहले पिलाई शराब फिर दिए करंट के झटके

Sep 3, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़।

बांका जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कानीगढ़िया गांव में शुक्रवार को एक युवक को शराब पिलाकर हत्या कर दी गई। मारने के पूर्व युवक को करंट का झटका भी दिया गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। शव की पहचान गांव के ही बाबूलाल मंडल के बड़े बेटे मदन मंडल (उम्र 40 वर्ष) के रूप में की गई है। इसमें झोपड़ी विवाद का मामला सामने आया है। मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव के बाहर शिवजी मंडल नामक एक व्यक्ति अपनी झोपड़ी बनाई है। ग्रामीणों ने बताया कि झोपड़ी में शराब बेची जाती है। मृतक मदन ने भी यहां पर जमकर शराब पिया था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के बाहर ही डांड़ है। जिसपर कई अवैध झोपड़ी बनी हुई है। यहां पर मदन ने भी अपना झोपड़ी बनाई है। कुछ दिन पूर्व झोपड़ी को लेकर मदन का विवाद हुआ था। इसी आक्रोश में मदन की हत्या शुक्रवार को कर दी गई। मदन के पूरे शरीर पर करंट लगने के निशान मिले हैं।
इस मामले में ग्रामीणों ने शिवजी मंडल को मौके पर ही दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने किसी तरह भीड़ से शिवजी मंडल को निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, मदन की हत्या के बाद उसकी पत्नी रानी देवी व बेटा लड्डू एवं सन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर टाउन थानाध्यक्ष शंभू यादव ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि शराब पिलाकर व करंट लगाकर हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की अग्रेतर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!