सारस न्यूज, बिहार।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बच्ची को जन्म दिया है। यह जानकारी उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने दी है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों में खुशी का ठिकाना नहीं है। सोमवार को जैसे ही खबर आई कि तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं तो बधाई का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं। इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी इसके बारे में खुद बताया। पिता बनने के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। तेजस्वी यादव ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।