सारस न्यूज, किशनगंज।
बिहार बोर्ड वार्षिक वार्षिक परीक्षा 2023 का इंतजार कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही बड़ा अपडेट जारी हुआ है। बिहार बोर्ड वार्षिक वार्षिक परीक्षा आगामी 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
जारी की गई कार्यसूची के अनुसार बिहार बोर्ड वार्षिक वार्षिक परीक्षा 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2023 तक दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व 19 से 21 जनवरी को प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित होगी। मैट्रिक परीक्षा दोनों पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम के 5:00 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है।
जो भी परीक्षार्थी दृष्टिबाधित एवं वैसे दिव्या परीक्षार्थी जोशी लिखने में असमर्थ है समिति द्वारा लेखन रखने की अनुमति दी जाएगी। दृष्टि बाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा 2023 प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2023 से लेकर 21 जनवरी 2023 आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षा परीक्षार्थी अपने स्कूल में ही देंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प रक्षार्थी अपने स्कूल से प्राप्त करें।