Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार भाजपा की नई कोर कमेटी और चुनाव समिति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाई मुहर

Nov 26, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार इकाई की कोर कमेटी और चुनाव समिति पर गुरुवार को मुहर लगा दी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इससे संबंधित सूची भी जारी कर दी है। डा. सीपी ठाकुर कोर कमेटी से बाहर कर दिए गए हैं। कोर कमेटी में 18 सदस्य बनाए गए हैं और दो विशेष आमंत्रित सदस्य। प्रदेश चुनाव समिति में 15 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा एक पदेन सदस्य और दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं।

कोर कमेटी में इन नेताओं को मिली जगह:-

कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जगह मिली है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, खान एवं भू-तत्व मंत्री जनक राम, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, नवल किशोर यादव और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता भी कोर कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ व सह प्रभारी हरीश द्विवेदी को लिया गया है।

चुनाव समिति में जगह पाने वाले नेता:-

चुनाव समिति में संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राधामोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, भीखू भाई दलसानिया, प्रेम रंजन पटेल, जनक राम को रखा गया है। वहीं पदेन सदस्य के तौर पर लाजवंती झा और विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची में नागेंद्र नाथ एवं हरीश द्विवेदी के नाम हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!