Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में करंट की चपेट में आने से ट्रेनिंग कर रहे SSB के तीन जवानों ने तोड़ा दम, 8 जवान घायल

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि आठ जवान झुलस कर घायल हो गए। इसमें से चार जवानो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 45वीं बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता का तबादला हो गया था। बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

इसमें महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील ( 30 वर्ष) परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। करंट से घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है। आगे की जानकारी के लिए देखते रहे, सारस न्यूज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!