Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में डीलर पुत्र राजा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Oct 17, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार में डीलर पुत्र राजा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार। 1.50 लाख रूपयों के लेन-देन में विकास ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम हत्या में प्रयुक्त गड़ासा एवं मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल धान के खेत से बरामद हुआ है।
मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में कृष्ण कुमार पासवान के पुत्र राजा कुमार की हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काटकर कर दिया था। हत्या के बाद अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक ढंग का सहारा लिया गया। जबकि मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। जिसमें सारोबाग निवासी अनिल तांती के पुत्र विकास कुमार को अभियुक्त बनाया। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विकास ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया और हत्या कांड को अंजाम देने वाले अपने साथियों के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने माताडीह गांव निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार एवं स्व. मुनीलाल मंडल के पुत्र दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दीपक को पुलिस ने भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के अंबा गांव से गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि विकास बिजली मिस्त्री का काम करता है। उसने राजा से 1.50 लाख रूपया कर्ज लिया था। विकास ने राजा को कुछ रूपया वापस भी किया। लेकिन 50-60 हजार रूपया बाकी रह गया था। जिसके लिए राजा हमेशा विकास पर रूपया वापस करने का दबाव बनाता था। राजा ने उसे कहा था कि अगर रूपया नहीं दिया तो वह उसे बेइज्जत करेगा, उसके माता-पिता को बोलेगा। जिसके कारण वह दबाव में आ गया और उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सुप्तावस्था में राजा की हत्या गला काट कर कर दिया। रफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने माताडीह बहियार से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा एवं मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद किया। जबकि देशी कट्टा, कारतूस भी पुलिस ने जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!