Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में दहेज के लिए गर्भवती की हत्या, 7 मई 21 को हुई थी शादी

Feb 8, 2022 #हत्या

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

यह घटना बिहार के औरंगाबाद की है। जहां दहेज के लिए एक गर्भवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जुर्म की यह सनसनीखेज वारदात जिले के सरैया थाना इलाके के राजा बीघा गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

औरंगाबाद जिले में दहेज की वेदी पर एक और गर्भवती की बलि चढ़ा दी गई। मृतका मीरा देवी मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के राजा बीघा की रहने वाली थी। उसका मायका जिले के आमस थाना के बलखोरा गांव में है। मृतक के पिता कृष्णा प्रसाद, परिजन सोनू कुमार आदि ने बताया कि 7 मई 2021 को मीरा की शादी राजा बीघा गांव निवासी सिकंदर कुमार के साथ की गई थी। सिकंदर कुमार दिल्ली में डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय में कार्यरत है। शादी में बेटी दामाद को सामर्थ्य के अनुसार उन्होंने सामान दिया था। दामाद सहित ससुराल वाले एक सोने की चेन, अपाची बाइक और दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उनके पास इतना सामर्थ्य नहीं था कि वह पैसे दे पाते। इसी बीच मीरा गर्भवती हो गई और उन्हें बच्चा होने वाला था। दहेज नहीं देने से नाराज होकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिली तो वे लोग वहां पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मंगलवार को सूचना मिलने पर परिजन यहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के गले पर रस्सी का निशान हैं और उसके साथ मारपीट भी की गई थी, उसके भी शरीर पर निसान है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। सूचना देने पर सलैया थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!