राजीव कुमार, सारस न्यूज़ वेब डेस्क।
बिहार अब जल्द मालामाल होने वाला है। बिहार के जमुई (Jamui) जिले के सोनो प्रखंड के करमटिया इलाके में सोने का देश का सबसे बड़ा भंडार मिला है। यह बात केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद बताया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (Gold Reserve In Jamui) है। अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में है। इस इलाके के लोग खुशी में झूम रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोग नहीं बल्कि पूरा बिहार मालामाल होगा। अब जल्द ही यहां सोने का खनन शुरू होगा।
केंद्रीय खान, कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक पत्र के जरिए बताया कि ‘देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है, जिसमें 654.74 टन सोना है। इसमें 44 फीसदी सोना केवल बिहार में पाया गया है। प्रदेश के के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है।’ देखिए वो पत्र –
