Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में फंदे से झूलता मिला शव

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घर में फंदे से झूलता हुआ पांचों का शव मिला है। घटना की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आपको बता दे कि समस्तीपुर के विद्यापति नगर की यह घटना है। मृतकों में पति-पत्नी, दो बच्चे और वृद्ध मां है। मृतकों की पहचान मनोज कुमार झा (35 वर्ष), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (25 वर्ष), पुत्र शिवम (6 वर्ष), सत्यम कुमार (5 वर्ष) और मां सीता देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची और घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी। काफी आवाज लगाने के बाद भी घर से कोई जवाब नहीं आया तो आसपास के लोगों को बुलाकर इसकी जानकारी दी गई। आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को काफी खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। तब लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांक कर देखा तो सभी अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। सभी को फंदे से लटका देख सारा गांव सदमे में चला गया। इसके बाद जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी।

ग्रामीणों के मुताबिक बताया गया कि मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था। जिसे चुकाने के लिए उस पर दवाब था। ग्रामीणों के मुताबिक हो सकता है उसी दवाब में आकर मनोज व उसके परिवार के लोग फंदे पर झूल गए होंगे। हालाँकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!