Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समस्तीपुर में शीशम के लकड़ी के चक्कर में फायरिंग

Aug 22, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

समस्तीपुर ज़िले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव में शीशम की लकड़ी के एक लकड़ी का कुंदा चोरी होने के बाद खोजबीन के दौरान दो पक्ष आमने-सामने भीड़ गया। बहस के बीच एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच फायरिंग कर दी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गयी। फायरिंग की आवाज सुन पहुंचे लोगों ने एक ऑटो सहित तीन युवकों को दबोच कर कल्याणपुर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बासुदेवपुर गांव के पिंटू सिंह के शीशम का टुकड़ा उसके घर के पास बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर रखा हुआ था जिसे चोरों ने गायब कर दिया था।
शनिवार सुबह से शीशम के टुकड़ा की खोजबीन शुरू की गई। उसी क्रम में गांव के ही पप्पू झा पर लकड़ी का कुंदा चुराने के शक पर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई। उसी दौरान पिंटू सिंह ने जो पोखर पप्पू झा को लीज पर दे रखा था वहां से जाल एवं अन्य सामान उठाकर अपने घर ले गये। ग्रामीणों ने बताया कि इसी बात से आक्रोशित पप्पू झा के समर्थकों ने पिंटू सिंह के घर पर धावा बोल गाली गलौज शुरू कर दिया। इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी।
हालांकि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया गया है कि फायरिंग के बाद जिन तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया है उनके पास से आर्म्स बरामद हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर दोनों पक्ष में तनाव है। इसकों लेकर पुलिस सजग है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा गया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!