Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सम्राट चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने सें पार्टी होगी मजबूत: बिजली प्रसाद सिंह

सारस न्यूज, शशि कोशी रोक्का/ किशनगंज।

किशनगंज बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बिहार भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर किसान जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने को बधाई देते हुए श्री नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मनोनयन पर कहा है की सम्राट चौधरी के मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी न केबल मजबूती मिलेगी,वल्कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में भाजपा बिहार में अपना पंचम लहराएगी।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सम्राट चौधरी के आने से भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर न केवल मजबूत होगी बल्कि समाज के सभी वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी उन्होंने कहा सम्राट चौधरी ना केवल कम उम्र में बिहार सरकार के मंत्री बने बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी उनकी बड़ी पकड़ है,जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। सत्ता में जब थे तब भी गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे और जब आज सत्ता में नहीं है तब भी सरकार को हर कसौटी पर घेरने के लिए तत्पर रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी अस्वस्थ है कि आने वाले 2025 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी।केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी कि एक योग्य नेता का चयन प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया है।जिससे बिहार में पार्टी मजबूत होगी और आने वाला 2024 में दमखम से 40 सीट जितने में मदद होगी।

सम्राट चौधरी को बधाई देने वालों में भाजपा वरिष्ठ नेता देवकी अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य मोहनसिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, पूर्व मुखिया तरुण सिंह राजेश करनानी, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल महराज अजय राय,सिपाही यादव संजय पोद्दार, अमित कुमार सिन्हा, गौरव गुप्ता, धनंजय सिंह, मनमोहन साह,नरेश साह, विवेक साह सन्नी झा, संदीप शर्मा, पप्पू तिवारी,इंद्रजीत चौधरी, रोशन साह, जनश्रुति कुमार, बिट्टू साह,रितेश यादव, मन्नू साह, अतुल सिंह, अनुपमा देवी, राहुल,पुष्प राज सिंह इत्यादि शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!