• Thu. Jan 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हाईवा और ऑटो के बीच भीषण टक्कर में हुई 4 लोगों की मौत

Bike AccidentBike Accident

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के समीप हाईवा और ऑटो की भीषण टक्कर में 4 लोगों मौत हो गई है। जबकि 4 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हैं । 4 वयक्ति के मौत से आक्रोशित लोगों ने हाईवा को आग के हवाले कर दिया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सारे थाना पुलिस पहुंची। वहीं भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने इस मुख्य सड़क को जाम करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा ट्रक ने गलत साइड में जाकर सड़क से गुजर रही ऑटो में बुरी तरह टक्कर मार दिया। जिसके कारण ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हाइवा चालक को सारे थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *