सारस न्यूज टीम
ईद की तारीख का एलान हो गया है देशभर में तीन मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। मौलाना रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह की तरफ़ से ईद की तारीख का ऐलान किया गया है।
देशभर में तीन मई को ईद का त्योहार धूम धाम से मनाया जाएगा। मौलाना रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह की तरफ़ से ईद की तारीख का ऐलान किया गया है। लखनऊ समेत मुल्क के किसी भी हिस्से में शव्वाल का चाँद नज़र नही आया है। कल तीसवाँ रोज़ा होगा और मंगलवार को ईद-उल-फ़ित्र होगी।
लखनऊ में मरकज़ी चाँद कमेटी, ऐशबाग़ ईदगाह और इमामबाड़ा हुसैनी जन्नतमाब में चाँद देखने का ख़ुसूसी एहतेमाम किया गया था। ऐशबाग़ ईदगाह के ईमाम मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि कहीं से चाँद की तस्दीक़ नही हुई है, लिहाज़ा कल आख़िरी रोज़ा होगा और मंगल को ईद होगी। ईदगाह की तरफ से बताया गया कि ईद-उल-फित्र की नमाज 3 मई 2022 को सुबह 10 बजे होगी।
बता दें, मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है।जानकारी के मुताबिक, ईद उल-फ़ित्र या ईद उल-फितर (अरबी: عيد الفطر) मुस्लमान रमज़ान उल-मुबारक के एक महीने के बाद एक मज़हबी ख़ुशी का त्यौहार मनाते हैं। जिसे ईद उल-फ़ित्र कहा जाता है। ये यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है।