Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अंशु मलिक ने विश्व चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भारवर्ग के फ़्री स्टाइल कैटेगरी में रजत पदक जीता

Oct 8, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

अंशु मलिक ओस्लो (नॉर्वे) में आयोजित हुए विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं और रजत पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।
इसके साथ-साथ वे फ़ाइनल में पहुँचने वाली तीसरी भारतीय पहलवान हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल दो पहलवान सुशील कुमार (पुरुष वर्ग) और बजरंग पुनिया (पुरुष वर्ग) ने कर दिखाया था। 57 किलोग्राम भारवर्ग के फ़्री स्टाइल कैटेगरी के फ़ाइनल में प्रवेश करना इतना आसान नहीं था। फ़ाइनल में अंशु का मुक़ाबला अमेरिका की हेलन मारोलिस से था, जो 2016 के रियो ओलंपिक की चैंपियन रही थीं। और टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने कांस्य पदक भी हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!