सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
देवघर: झारखंड के देवघर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय लड़के की उसके दोस्तों ने कथित तौर पर मारपीट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके हाथ-पैर काट दिए और शव को बोरियों में भरकर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बुधवार को शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि मृतक बीती रात रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया जिसकी उम्र भी 14 साल है।