• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की; प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे को मंजूरी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुये एक सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे को भी मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा हैः
“उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुये सड़क हादसे से दु:खी हूं। मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदनायें। घायलों के लिये प्रार्थना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के निकटस्थ परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगेः प्रधानमंत्री @narendramodi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *