सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
“महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”