Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कौन थे मुहम्मद सादुल्ला, जिन्होंने 1937 में असम विधानसभा में ‘नमाज ब्रेक’ नियम किया था लागू।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

असम विधानसभा ने हाल ही में शुक्रवार को मुस्लिम विधायकों को नमाज के लिए दो घंटे का अवकाश देने वाले नियम को समाप्त कर दिया है। यह प्रथा 1937 में मुस्लिम लीग के नेता मुहम्मद सादुल्ला द्वारा शुरू की गई थी।

मुहम्मद सादुल्ला कौन थे?

मुहम्मद सादुल्ला का जन्म 1885 में गुवाहाटी में हुआ था। वह असम में मुस्लिम लीग के प्रमुख नेता थे और 1936 में असम के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 1928 में नाइटहुड की उपाधि प्राप्त की थी। 1938 में एक अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 1951 में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया और 1955 में गुवाहाटी में निधन हो गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!