Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

महिलाओं के नारी सशक्तिकरण की थीम पर होगी प्रस्तुति

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय अंबेडकर नगर भवन(टाउन हॉल) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कला, संस्कृति एवम युवा विभाग(सांस्कृतिक कार्य निदेशालय), बिहार, पटना से प्राप्त निदेशालोक में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की थीम पर कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुति होगी।

उक्त कार्य के निमित जिलाधिकारी, किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार टाउन हॉल में तैयारियां की जा रही है। 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में जिले से आधिकाधिक महिलाओं की सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु डीएम ने विभिन्न समिति का गठन कर पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्य रूप से नजारत उप समाहर्ता, जिला कला एवम संस्कृति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ/आईसीडीएस, डीपीएम/जीविका, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के स्तर से महिलाओं के नारी सशक्तिकरण की थीम पर कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा 8 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

डीपीआरओ किशनगंज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!