Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी कनक प्रभा जी की स्मृति सभा का किया गया आयोजन

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

रविवार को किशनगंज नगर स्थित तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी कनकप्रभा जी की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेयुप, अणुव्रत समिति के संयुक्त तत्वावधान में तेरापंथ सभाध्यक्ष विमल द़फ्तरी की अध्यक्षता में आयोजित इस स्मृति सभा मे कई अन्य समाज के लोगों ने भी अपनी सहभागिता रखी। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की विनीता द़फ्तरी, हर्षिला चोरिया,सुनीता कोठारी द्वारा गीतिका के माध्यम से हुई। यह भी एक अविस्मरणीय बात है कि दिल्ली से प्रारंभ हुई हजारों किलोमीटर की पदयात्रा के रूप में अहिंसा यात्रा में पुन: दिल्ली पहुंच कर उन्होंने विदा ली। बताते चले कि दिल्ली के महरौली में साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी का संथारापूर्वक देवलोक गमन हो गया था।
बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी, अपने कर्तृत्व द्वारा विशिष्ट पहचान बनाने वाली तेरापंथ धर्मसंघ की आठवीं साध्वी कनकप्रभा जी के प्रति स्मृति सभा में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इनमें मुख्य रूप से युगल किशोर तोषनीवाल, पूर्व नप चैयरमैन तिलोकचंद जैन, राजकरण द़फ्तरी, चैनरूप दुगड़, पुखराज बागरेचा, आंची देवी जैन, संतोष देवी दुगड़, सायर कोठारी, पंडित किशनलाल उपाध्याय,मनीष जालान, गोविद बिहानी, तेजकरण छाजेड़, राजेश बैद, मनीष दफ्तरी,कमल कोठारी,संदीप बाफना, राजू कोठारी, आनद अग्रवाल, कांता देवी दफ्तरी सहित कई वक्ता शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!