देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में रविवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
इस बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का पर्व सिर्फ मुस्लिम भाई का ही नहीं बल्कि हम सभी प्रखंडवासियों का है। जिस तरह से पूर्व में चाहे हिदू का पर्व हो या मुस्लिम का पर्व हो सभी लोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं। उसी तरह से हम आपलोगों से उम्मीद करते हैं, कि सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना दीजिएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष व बीडीओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस प्रखंड में किसी भी समुदाय का पर्व होता है तो पूर्व से ही हमलोग सहयोग करते आए हैं। हमलोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं और करते रहेंगे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई की जाएगी, उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। इसके लिए अगर किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है तो तुरंत जानकारी थाना को दें। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख कैसर रजा, पूर्व प्रमुख इस्माइल आजाद, जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल समसी, पूर्व जिला पार्षद शौकत अली, मुखिया संघ के अध्यक्ष तसनीम अतहर, पूर्व उपप्रमुख विशेश्वर प्रसाद साह, मुखिया अबु बकर, मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद आलम, सांसद प्रतिनिधि हसनैन रजा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास, गोविंदा तिवारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि मंजर आलम, राजस्व अधिकारी नजमुल हसन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन कुमार निखिल, पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद साह, विद्यानंद पुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
