Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी की 19 वीं वाहिनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यालय सहित सीमा चौकियों में किया वृक्षारोपण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के मुख्यालय सहित सभी समवाय व सीमा चौकियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन मुख्यालय की अधिग्रहित भूमि पर वृक्षारोपण के बाद द्वितीय कमान अधिकारी अनुप रोबा कछप ने एसएसबी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है। इन गंभीर समस्याओं से उबरने का एकमात्र उपाय दुनिया भर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। यह तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों। हम अपने जरूरत के हिसाब से अगर वृक्षों को काट रहे है तो हमारा भी यह नैतिक दायित्व बनता है कि उनके स्थान पर पुन: नये पौधे लगाकर उसकी सेवा, सुरक्षा एवं देखभाल कर उसे पुन: एक सम्पूर्ण वृक्ष बनने में सहयोग करें। वृक्ष हर काल हर समय में मानव के लिए उपयोगी रहे है। 

उन्होंने कहा कि हर साल एक नए थीम के साथ यह दिवस मनाया जाता है। इस बार का थीम ओन्ली वन अर्थ अर्थात केवल एक पृथ्वी है। यह विषय हमारी ग्रह को सुरक्षित और पुनर्स्थापित करने में वैश्विक स्तर पर सामूहिक परिवर्तनकारी कार्यवाही का आह्वान करता है। उन्होंने एसएसबी जवानों से अपने केवल एक पृथ्वी के संरक्षण की संकल्प लेने तथा पर्यावरण को और अधिक शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया है।

इस मौके पर उप कमांडेंट रविकान्त द्विवेदी ,सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉ सुमित चौरसिया, निरीक्षक शहरयार, उप निरीक्षक दिनकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में एसएसबी जवान मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!