Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज के मोतीहरा में डीएम ने समसंभाविक पद्धति से संपादित किए जा रहे पंचायत स्तरीय रबी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को किशनगंज जिला व प्रखंड के मोतीहरा ग्राम पंचायत के पुठियाबाड़ी राजस्व ग्राम में एक किसान के खेत में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा (प्रयोगकर्ता के द्वारा) समसंभाविक पद्धति से संपादित किए जा रहे बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय रबी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। फसल कटनी प्रयोग के उद्देश्य से अवगत कराते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फसल कटनी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सहकारिता विभाग द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत निबंधित कृषकों को फसल क्षति होने पर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान किया जाता है। यह कटनी प्रयोग जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए आवंटित समसंभाविक संख्या के आधार पर चयनित खेसरा संख्या में किया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!