शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज जिले के 13 पुलिसकर्मियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अनुशंसा पर पुरस्कृत किया गया। किशनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के ज्ञापांक के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज के कार्यालय में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा लगन एवं मेहनत से कांडों का पर्यवेक्षण,निष्पादन एवं अन्य कार्यालय कार्य नियमित रूप से किया गया है, सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज के द्वारा पुरस्कृत करने हेतु अनुशंसा किया गया था। जिसमें अरविंद कुमार, रागिनी कुमारी, वीरेंद्र लाल हरिजन, संजीव कुमार, अरुण कुमार, उक्त पुलिसकर्मियों को मनोबल ऊंचा बनाए रखने हेतु नगद एक हजार रुपया पुरस्कृत किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के ज्ञापांक के आलोक में किशनगंज के साथ प्रतिनियुक्त जवान एवं चालक द्वारा लगन एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निर्वहन किया जाता है, जवानों द्वारा गस्ती एवं रेड- छापेमारी में पूरी लगन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया जाता है सराहनीय कार्य के लिए। मोहम्मद इनताज, धर्मेंद्र कुमार राम, मंजय कुमार, राजकुमार चौधरी, संतोष कुमार, जय किशोर कुमार, मोहम्मद फैज अकरम, चाॅद किशोर बोसकी, इन सभी पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने हेतु नगद पुरस्कृत किया गया।
