सारस न्यूज़ टीम, किशनगंज।
किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ई०भी०एम० (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। प्रत्येक माह ई०भी०एम० वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में गुरुवार(19.05.2022) को माह मई 2022 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताले सील पाया गया। इसके अतिरिक्त वेयर हाउस सीढ़ी के तरफ लगे दो अतिरिक्त तालें को भी सील करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में ई०भी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ई०भी०एम० वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ई०भी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निदेश दिया गया। ई०भी०एम०वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।
