Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज सदर थाना पुलिस ने अलग अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

किशनगंज सदर थाना की पुलिस द्वारा शनिवार को अलग अलग मामलों के तीन आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिराफ्तार किया गया है। पहला कांड संख्या 336/19 के आरोपी संजू चौहान उर्फ संजय चौहान बालीचुका, चौहान बस्ती वार्ड ग्वालपोखर निवासी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी बीते चार वर्षों से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध न्यायालय से कुर्की जप्ती का आदेश भी निर्गत था। परन्तु यह अपनी गिरफ्तारी से भागे फिर रहे थे। अनुसंधानकर्ता कामेश्वर राय ने पुलिस बल के साथ कैलाश चौक के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

दूसरे मामले में पुलिस के द्वारा ई-रिक्शा से बैट्री को चोरी के आरोप में रंगे हाथों एक युवक को गिराफ्तार किया है। गिराफ्तार आरोपी गोलू रॉय पश्चिमपाली का रहने वाला है। मामले में अख्तर बंगाल के सठियारा, चकुलिया निवासी जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है। इनकी ई-रिक्शा कॉलटेक्स के पास लगी हुई थी। तभी आरोपी व्यक्ति इनके ई-रिक्शा से बैट्री खोलकर तेजी से भाग रहा था। पीड़ित ई-रिक्शा चालक की नजर पड़ी तब चौक के पास खड़ी पुलिस की मदद से आरोपी व्यक्ति को पकड़ा गया।

तीसरे मामले में पुलिस ने मोतिहारा हाट चौक के पास विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।गिराफ्तार व्यक्ति नारायण दास मोतिहारा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास 03 लीटर 650 एमएल विदेशी शराब बरामद किया। मोतिहारा हाट चौक के पास पुलिस गश्त लगा रही थी। गश्ती गाड़ी को देखकर आरोपी व्यक्ति हाथ में थैला लिए हुए भागने लगा। भागने के क्रम में संदेह के आधार पर गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा कारण पूछने पर वह घबरा गया। उनके हाथ में टंगे थैले की तलाशी ली गई। जिसमें विदेशी शराब बरामद किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!