शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज कोविड-19 टीकाकरण से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को आच्छादित करने के लिए सूबे में छह माह में छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है। इसे लेकर गत 31 अगस्त को महाअभियान का आयोजन किया गया था। कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुनः 7 सितंबर को कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग फिर से महाअभियान के सफल आयोजन की तैयारी कर रहा है। जिले में 36000 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के सभी टिकाकरण केंद्रों पर सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा।